नई दिल्ली. राजस्थान के जैसलमेर में एक यात्री बस के करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 5 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं. पोलजी डेयरी के पास ये हादसा हुआ है. दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. बस में सवार तेमबड़े राय ने बताया कि वह और कुछ अन्य यात्री मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया. पुलिस अधीक्षक ने 3 लोगों के मरने और 5 के घायल होने की पुष्टि की है. उनका कहना है कि घटना की जांच की जा रही है.
https://पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, 2 हफ्तों में 13 बार बढ़े दाम
बस में सवार सभी यात्री खुईयाला और उसके आस-पास के गांव के हैं. मेघवाल समाज के ये लोग लोकदेवी के दर्शन कर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि बस की छत पर कुछ लोग सवार थे और वो बिजली की लाइन की चपेट में आ गए, जिससे पूरी बस में करंट फैल गया. हादसे में मारे गए लोगों की पहचान हो गई है. इसमें खिंया गांव के दो सगे भाई राणाराम मेघवाल और नारायणराम मेघवाल भी शामिल हैं. पांच घायलों में 1 की हालत गम्भीर बताई जा रही है. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया है.
https://निजी स्कूलों के द्वारा ली जा रही मनमानी फीस पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश









