नई दिल्ली. तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल पर 80 पैसे और बढ़ा दिए हैं. दो हफ्ते में 13 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं. पिछले 15 दिन में सिर्फ दो दिन 24 मार्च और एक अप्रैल को तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. दो हफ्ते में अब तक राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 9.20 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है. इससे दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 104.61 रुपए प्रति लीटर होगी, जबकि डीजल की दरें बढ़कर 95.87 रुपए हो गई हैं. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत अब 114.28 रुपए प्रति लीटर होगी, जबकि डीजल की दरें 99.02 रुपए प्रति लीटर से रुपए हो गई हैं. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 119.67 रुपए और डीजल 103.92 रुपए लीटर हो गई है.
https://निजी स्कूलों के द्वारा ली जा रही मनमानी फीस पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश
वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 110.11 रुपए प्रति लीटर हो गई है तो डीजल की कीमत 100.19 रुपए प्रति लीटर है. बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपए चल रहा है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है. पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.
https://VIDEO : पवन सिंह का नया गाना ‘याद आती नहीं’ हुआ रिलीज










