আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Realme C31 भारत में लॉन्च, कीमत इतनी कम जानकर नहीं होगा यकीन

Published on: March 31, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. रियलमी इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन Realme C31 को लॉन्च कर दिया है. इसके 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपए है. वहीं 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपए रखी गई है. इसको डार्क ग्रीन और लाइट सिल्वर कलर में 6 अप्रैल से फ्लिपकार्ट, रियलमी के ऑनलाइन स्टोर और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा. इसमें Realme UI R एडिशन है जो कि एंड्रॉयड 11 पर आधारित है. इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है.

https://VIDEO : अक्षरा सिंह के नए गाने ‘सैयां के बुलेट’ ने मचाया गर्दा

डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7 फीसदी है. फोन में 12nm वाला Unisoc T612 प्रोसेसर, 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज है. इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है. इसके साथ 4x डिजिटल जूम मिलता है. दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस मोनोक्रोम है. फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाईप-सी पोर्ट है. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5000mAh की बैटरी है.

https://21.85 लाख किमी/घंटे की गति से आ रहा सौर तूफान, धरती से टकराएगा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now