नई दिल्ली. पंजाब में विधायकों की पेंशन को लेकर सीएम भगवंत मान ने बड़ा फैसला किया है. सीएम भगवंत मान ने कहा कि अब जनता के पैसे का सही से इस्तेमाल होगा. विधायकों को अब सिर्फ एक बार पेंशन मिलेगी. पहले जितनी बार विधायक बनते थे पेंशन की राशि उतनी बार जोड़ी जाती थी. भगवंत मान ने कहा कि बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है. युवा डिग्रियां लिए घर पर बैठे हैं. जिन्होंने नौकरी मांगी, तो उन्हें लाठीचार्ज मिला. उन पर पानी फेंका गया. उन्हें नौकरियां नहीं मिलीं. ऐसे में हम इस समस्या को खत्म करने के लिए बड़े-बड़े कदम उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विधायक हाथ जोड़कर वोट मांगते हैं.
https://शरीर में पानी की कमी न होने दें, मौसमी फलों का करें सेवन
लेकिन बहुत सारे विधायक तीन बार जीते, चार बार जीते, 6 बार जीते, लेकिन वे हार गए. उन्हें हर महीने लाखों रुपए की पेंशन मिलती है. किसी को 5 लाख, किसी को 4 लाख पेंशन मिल रही है. कुछ लोग ऐसे भी हैं, तो पहले सांसद रहे, फिर विधायक रहे, वे दोनों की पेंशन ले रहे हैं. ऐसे में पंजाब सरकार बड़ा फैसला करने जा रही है. उन्होंने कहा कि चाहें कोई कितनी बार जीते, लेकिन अब से सिर्फ एक पेंशन मिलेगी. जो करोड़ों रुपए बचेंगे, उन्हें लोगों की भलाई के लिए खर्च किया जाएगा. इसी तरह से विधायकों की फैमिली के पेंशन में भी कटौती का फैसला किया जा रहा है.
https://CRPF के 28 जवानों को फूड प्वॉइजनिंग, अस्पताल में भर्ती
Today, we have taken another big decision. The pension formula for Punjab's MLAs will be changed. MLAs will now be eligible for only one pension.
Thousands of crores of rupees which were being spent on MLA pensions will now be used to benefit the people of Punjab. pic.twitter.com/AdeAmAnR7E
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 25, 2022









