बलौदाबाजार. दो बच्चों के शव मंगलवार को खेत में पड़े मिले. दोनों बच्चे घर के ही बाहर खेलने के दौरान दो दिन पहले लापता हो गए थे. दोनों बच्चों की लाश मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. कसडोल पुलिस मर्ग कायम कर बच्चों का शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है. जानकारी के अनुसार चकरबाय निवासी लवेंद्र चेलक (6) और शौर्य चेलक (7) रविवार दोपहर रोज की तरह घर के बाहर खेल रहे थे. जब देर शाम तक दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें तलाश करना शुरू किया. रात तक जब बच्चों का पता नहीं चला तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई. बच्चों के महानदी के एनीकट पर देखे जाने की सूचना मिली थी तो पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, पर पता नहीं चला.
https://टीएमसी नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा, अब तक 10 की मौत
मंगलवार को बस्ती से करीब 2 किमी दूर एक खेत में दोनों बच्चों के शव पड़े दिखाई दिए. इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. एक बच्चे का शव मुंह के बल पड़ा था. कुछ ही दूरी पर दूसरे बच्चे का अर्द्धनग्न शव पड़ा था. प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों के सिर पर पत्थर से वार कर उनकी हत्या की गई है. पुलिस ने बताया कि शव मिलने पर डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया. हालांकि हवा तेज होने के कारण वह भी भटकता रहा. बाद रायपुर से FSL की टीम बुलाई गई है. जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.
https://केजीएफ 2 का पहला गाना रिलीज, ‘तूफान’ बनकर आए रॉकी भाई







