नई दिल्ली. वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने जी- 23 के नेताओं से कहा है कि भारतीय जनता पार्टी में मोदी युग के बाद बिखराव हो जाएगा. भाजपा और अन्य दल आते-जाते रहेंगे लेकिन कांग्रेस हमेशा बनी रहेगी. उन्होंने पार्टी नेताओं से सब्र रखने और एकजुट बने रहने को कहा है. हालांकि पांच राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है और जी-23 के नेता भी बड़े बदलाव पर अड़े हुए हैं. इस बीच जी-23 के नेताओं और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बीच बैठक की चर्चा हो रही है, हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है. कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को घबराना नहीं चाहिए, एकजुट बने रहना चाहिए.
https://Realme 9 5G, Realme 9 5G SE भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
हमें दलितों के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए और उम्मीद नहीं खोना चाहिए. पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी सुधार चाहती हैं. जी- 23 नेता पार्टी आलाकमान को निशाना बना रहे हैं इससे पार्टी कमजोर होती है. उन्होंने कहा कि वापस सत्ता में आने के लिए पार्टी नेताओं को अपने एटीट्यूड में बदलाव करना होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा रहने वाली पार्टी है. कई दल आए और जा चुके हैं. मोइली ने बताया कि एक समय जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि अगर कांग्रेस, गरीबों और पिछड़ों के लिए काम करना बंद कर देगी तो यह खत्म हो जाएगी. हमें इन लोगों के लिए काम करना है और उम्मीद नहीं खोनी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने का समय है. कांग्रेस हमेशा रहेगी, इसके नेताओं को एकजुट और धैर्य रखना होगा.
https://‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को मिली ‘Y’ कैटेगरी की सुरक्षा
Just because we're not in power Congress leaders or workers should not panic. BJP and other parties are transit passengers, they'll come & go, it's the Congress that'll remain here. We should be committed to the downtrodden & need not lose hope: Congress leader M.Veerappa Moily pic.twitter.com/RmeZeDPrCE
— ANI (@ANI) March 18, 2022









