আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Realme 9 5G, Realme 9 5G SE भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: March 18, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. रियलमी इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Realme 9 5G और Realme 9 5G SE को लॉन्च कर दिया है. रियलमी 9 5G के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपए है, वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,499 रुपए रखी गई है. रियलमी 9 5G SE के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपए और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपए है.

https://‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को मिली ‘Y’ कैटेगरी की सुरक्षा

Realme 9 5G की स्पेसिफिकेशन

Realme 9 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है. इसमें 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है. डिस्प्ले की ब्राइटनेस 600 निट्स है. इसमें मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 6 जीबी तक एक्सपेंडेबल रैम मिलेगा. इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है. दूसरा लेंस मोनोक्रोम और तीसरा लेंस मैक्रो है. सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS जैसे सेंसर हैं. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की क्विक चार्जिंग का सपोर्ट है.

https://चीतल शिकार मामले में 16 के खिलाफ मामला दर्ज, 9 गिरफ्तार

Realme 9 5G SE की स्पेसिफिकेशन

Realme 9 5G SE में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है. इसमें 6.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2412 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है. डिस्प्ले की ब्राइटनेस 600 निट्स है. इसमें स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 5 जीबी तक एक्सपेंडेबल रैम मिलेगा. इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है. दूसरा लेंस मोनोक्रोम और तीसरा लेंस मैक्रो है. इसमें भी सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS जैसे सेंसर हैं. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की क्विक चार्जिंग का सपोर्ट है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now