होलिका दहन हो चुका है और अब यानी कि 18 मार्च 2022 को रंग वाली होली खेली जा रही. रंगों में सराबोर होकर, एक-दूसरे को गले लगाकर लोग उल्लास से होली मना रहे हैं. रंग वाली होली चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाती है. यह दिन हिंदू धर्म और ज्योतिष में बहुत खास माना गया है. आज के दिन यदि राशि के अनुसार खास मंत्रों का जाप कर लिया जाए तो सोया हुआ नसीब भी जाग जाता है. आइए जानते हैं राशि के अनुसार किस मंत्र का जाप करना चाहिए.
मंत्र जाप से पहले भगवान को अबीर जरूर अर्पित करें. इसके लिए अपनी मनोकामना के मुताबिक रंग का चुनाव करें. धन के लिए गुलाबी रंग, स्वास्थ्य के लिए लाल रंग, पढ़ाई के लिए पीले रंग या चन्दन अर्पित करें. जल्दी शादी करने के लिए गुलाबी और हरा रंग भगवान को अर्पित करें. कैरियर के लिए हलके नीले रंग बेहतर रहेगा..
ॐ सूर्याय नमः 18 मार्च शुक्रवार
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा धुलण्डी पर्व
https://बंगाल की खाड़ी में बन रहा है चक्रवात, तेज बारिश-तूफान की चेतावनी
मेष : इस राशि के जातक ‘ॐ नमः भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें.
वृषभ : वृषभ राशि के जातक गायत्री मंत्र का जाप करें.
मिथुन : मिथुन राशि के लोग ‘ॐ श्री क्षीं क्लीं’ मंत्र का जाप करें.
कर्क : कर्क राशि के जातक ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय नमः’ मंत्र का जाप करें.
सिंह : सिंह राशि के जातक हनुमान चालीसा पढ़ें या गायत्री मंत्र का जाप करें.
कन्या : इस राशि के लोग ‘ॐ नमः नारायणाय’ मंत्र का जाप करें.
https://Vivo Y33T का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
तुला : इस राशि के लोग ‘ॐ क्लीं कृष्णाय नमः’ का जाप करें.
वृश्चिक : इस राशि के जातक हनुमान चालीसा पढ़ें और सुंदरकांड का पाठ करें.
धनु : धनु राशि के जातकों के लिए गायत्री मंत्र का जाप करना बेहतर रहेगा.
मकर : मकर राशि के जातक ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘ॐ नमः भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें.
कुंभ : कुंभ राशि के जातक ‘ॐ गं गणपते नमः’ और ‘ॐ ऐ ह्रीं श्री लक्ष्मीदेव्यै नमः’ का जाप करें.
मीन : मीन राशि के जातक सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान चालीसा पढ़ें.
https://‘द कश्मीर फाइल्स’ की ‘तबाही’ जारी, छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा रिकॉर्ड











