नई दिल्ली. विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की सुनामी जारी है. भारत में फिल्म ने 6 दिनों के अंदर 79.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े शेयर किए हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- द कश्मीर फाइल्स की तबाही जारी है. फिल्म ने सारे मिथ्स को ब्रेक किया है और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. डे वाइज नंबर्स आई ओपनर हैं.
https://बंगाल की खाड़ी में बन रहा है चक्रवात, तेज बारिश-तूफान की चेतावनी
एक केस स्टडी है. शुक्रवार को 3.55 करोड़, शनिवार को 8.50 करोड़, रविवार को 15.10 करोड़, सोमवार को 15.05 करोड़, मंगलवार को 18 करोड़, बुधवार को 19.05 करोड़ कमाए. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 79.25 करोड़ हो गई है. इस फिल्म की कमाई के आंकड़ों से अनुपम खेर भी काफी खुश हैं. उन्होंने फिल्म की कमाई को लेकर एक ट्वीट किया है. उन्होंने इस फिल्म की सफलता तो फिल्म जगत की जीत बताया है. उन्होंने कोविड काल के बाद किसी फिल्म का इस तरह से हिट होना शुभ संकेत बताया है.
https://इकलौता शिव मंदिर जहां होलिका दहन की रात लगता है मेला










