আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : नई पहचान वालों से रहें सतर्क, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Published on: March 10, 2022
---Advertisement---

मेष राशि वालों को नुकसान हो सकता है. वृषभ राशि वालों की नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है. मिथुन वालों की पुरानी इच्छा आज पूरी हो सकती है. कर्क वाले मन को शांत रखने का प्रयास करें. सिंह वाले अपने प्रयास जारी रखें. जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन..

ॐ सूर्याय नमः 10 मार्च गुरुवार

फाल्गुन शुक्ल अष्टमी दादूदयाल जयंती

मेष : अचानक हानि-दुर्घटना संभव है. शरीर अस्वस्थ रहेगा. पराक्रम से लाभ के अवसर बनेंगे. व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा. सत्कर्म में रुचि बढ़ेगी.

वृषभ : शुभ समाचार मिलेंगे. श‍त्रु परास्त होंगे. व्यापार-व्यवसाय, निवेश-नौकरी के लिए समय ठीक है. सम्मान मिलेगा. आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी.

https://अमेरिका ने रूस से तेल आयात पर लगाया बैन, रूस ने बताया- आर्थिक परमाणु युद्ध

मिथुन : शारीरिक कष्ट हो सकता है. यात्रा से लाभ होगा. अचानक लाभ के प्रस्ताव आएंगे. व्यापार-निवेश से लाभ होगा. परिवार में सुख-शांति होगी.

कर्क : व्यय बढ़ने से कर्ज लेना पड़ सकता है. चोरी-दुर्घटना से बचें. शत्रु कष्ट दे सकते हैं. मातृपक्ष की चिंता होगी. किसी की आलोचना न करें.

सिंह : यात्रा लाभदायक रहेगी. व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा. निवेश के लिए शुभ समय है. शत्रु शांत रहेंगे. समस्या का हल निकलेगा.

कन्या : अचानक संकट उपस्थित हो सकता है. नई योजनाएं बनेंगी. कार्य में रुचि बढ़ेगी. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नवीन काम के अवसर भी हैं.

तुला : शरीर कष्ट तथा धन हानि की आशंका है. धर्म-कर्म, तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी. सरकार कार्य पूर्ण होंगे. आध्यात्मिक प्रवृत्ति के कारण मन में शांति रहेगी.

https://पवन सिंह-स्मृति सिन्हा का गाना ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ मचा रहा है धमाल

वृश्चिक : चोरी-दुर्घटना से हानि संभव है. व्यय बढ़ेगा. व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा. विवाद से बचना होगा. कई दिनों के रुके कार्य होने के अवसर हैं.

धनु : गृहस्थ सुख मिलेगा. सरकारी कार्य पूर्ण होंगे. व्यापार-निवेश से लाभ होगा. यात्रा कल्याणकारी होगी. घरेलू उलझनों को अनदेखा न करें.

मकर : शत्रु संकट उपस्थित करेंगे. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. व्यापार-निवेश, नौकरी-इंटरव्यू मनमाफिक चलेंगे. संतान के कार्यों पर नजर रखें.

कुंभ : विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी. शुभ समाचार मिलेंगे. दावत का आनंद मिलेगा. शत्रु षड़यंत्र रचेंगे. दिन उत्साहवर्धक रहेगा.

मीन : चोरी-दुर्घटना से हानि संभव. वाद-विवाद से मानहानि होगी. व्यापार-निवेश में हानि संभव. जोखिम के कार्य टाल दें.

https://बजट : कोई नया टैक्स नहीं, पुरानी पेंशन योजना बहाल; PSC-व्यापमं के लिए नहीं देनी होगी परीक्षा फीस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now