नई दिल्ली. पवन सिंह का होली गाना ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ रिलीज होते धमाल मचा रहा है. यह गाना शुभ लाभ फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है. गाना ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ में पवन का दम तो दिख ही रहा है, वहीं अभिनेत्री स्मृति सिन्हा का जलवा भी गाने में खूब देखने को मिल रहा है. इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है. गाने में दोनों की जोड़ी एक और एक ग्यारह की तरह प्लस होकर दर्शकों को गाने की ओर आकर्षित कर रहे हैं. इनके एक्सप्रेशन और डांस दोनों ही कमाल के हैं. मालूम हो कि होली गीत ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ में पवन सिंह और प्रियंका सिंह की आवाज एक बार फिर से संगीत का अद्भुत अनुभूति देने वाला है.
इस गाने के गीतकार अजय बचन और संगीतकार छोटू राउत हैं और कोरियोग्राफर सुमित कुमार हैं. बता दें कि होली पर पवन सिंह के गाने का इंतजार उनके फैन्स को बेसब्री से होता है. बीते कुछ सालों में वे होली को लेकर हिंदी गाने भी लेकर आ चुके हैं, जो चार्ट बस्टर थे. इस साल नए अंदाज में वे एक बार फिर से होली के रंग को अपने स्टाइल में वे लेकर आएं हैं, जिसमें उनको स्मृति सिंन्हा का साथ मिला है. होली पर भोजपुरी स्टार लगातार नए गानों के साथ अपने दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं.
https://अब बॉल पर थूक लगाना बंद, वाइड को लेकर भी बदलाव; जानिए नए नियम










