नई दिल्ली. रूस और यूक्रेन में जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस को आर्थिक चोट पहुंचाने का फैसला लेते हुए रूस से तेल, गैस और कोयले के आयात पर रोक लगा दी है. इस प्रतिबंध में यूरेनियम शामिल नहीं है. अमेरिका ने सुरक्षा मामलों के लिए यूक्रेन को एक बिलियन डॉलर की मदद का ऐलान किया है. राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि रूस को कड़ा आर्थिक झटका देने के लिए उन्होंने ये फैसला किया है, जिसे अमेरिकी जनता का समर्थन हासिल है. हालांकि बाइडेन ने भी माना कि अमेरिकी जनता को भी इस फैसले से परेशानी उठानी पड़ सकती है. जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका के इन फैसलों से रूस को लगातार बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है.
https://पवन सिंह-स्मृति सिन्हा का गाना ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ मचा रहा है धमाल
वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका ने इस फैसले का स्वागत किया है. जेलेंस्की ने कहा है कि व्लादिमीर पुतिन की वार मशीन को झटका देने के लिए अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है, इसके लिए जो बाइडेन का शुक्रिया करते हैं. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि अब दूसरे देश रूस पर सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाएंगे. अमेरिका के इस फैसले पर रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है. रूस ने कहा है कि ये ‘आर्थिक परमाणु युद्ध’ है और अब तक के इतिहास में लगाया गया यह सबसे बड़ा प्रतिबंध है. इस बीच अमेरिका के बाद ब्रिटेन ने भी ऐलान किया है कि रूस से तेल आयात इस साल के अंत तक बंद कर दिया जाएगा. बाजार को रूस का विकल्प ढूंढने के लिए ये वक्त दिया गया है.









