नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने आज दो ट्रेनों की फुल स्पीड में टक्कर कराने की कोशिश की. लेकिन रेलवे की कवच टेक्नोलॉजी ने दोनों ट्रेनों को टक्कर होने से पहले रोक दिया. इस दौरान एक ट्रेन में खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद थे तो दूसरी में रेलवे बोर्ड के चेयरमेन. दरअसल, रेलवे आज स्वदेशी ट्रेन टक्कर सुरक्षा टेक्नोलॉजी ‘कवच’ का परीक्षण किया. ये परीक्षण सिकंदराबाद में किया गया. इसमें दो ट्रेनें पूरी रफ्तार के साथ विपरीत दिशा से एक दूसरे की ओर बढ़ी. लेकिन ‘कवच’ के कारण ये दोनों ट्रेन टकराई नहीं.
https://डीईओ के निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक गैर हाजिर, जारी किया गया नोटिस
रेलवे अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है. जिस ट्रेन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सवार थे, वह ट्रेन सामने से आ रही ट्रेन से 380 मीटर पहले ही रुक गई. कवच तकनीक की वजह से ही ट्रेन में अपने आप ब्रेक लग गए. रेल मंत्री द्वारा एक मिनट का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें लोकोपायलट वाले केबिन में रेल मंत्री समेत अन्य अधिकारी दिखाई दे रहे हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया- रियर-एंड टक्कर परीक्षण सफल रहा है. कवच ने अन्य लोको से 380 मीटर पहले लोको को स्वचालित रूप से रोक दिया.
https://करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश का म्यूजिक वीडियो ‘रुला देती है’ रिलीज, दिखी रोमांटिक केमेस्ट्री
Rear-end collision testing is successful.
Kavach automatically stopped the Loco before 380m of other Loco at the front.#BharatKaKavach pic.twitter.com/GNL7DJZL9F— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) March 4, 2022









