আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

10 को जनपद पंचायत कसडोल और 11 को भाटापारा में होगा अविश्वास प्रस्ताव पर सम्मिलन की कार्रवाई

Published on: March 4, 2022
---Advertisement---

बलौदाबाजार. कलेक्टर डोमन सिंह ने 10 मार्च को जनपद पंचायत कसडोल एवं 11 मार्च को जनपद पंचायत भाटापारा के अध्यक्ष खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर सम्मिलन की कार्रवाई हेतु नई तिथि घोषित की है. इसके तहत 10 मार्च को जनपद पंचायत कसडोल के सभागार में सुबह 11 बजे से उक्त कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी. इसके पीठासीन अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी कसडोल को नियुक्ति किया गया है. उसी तरह 11 मार्च को जनपद पंचायत भाटापारा के सभागार में सुबह 11 बजे से कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी. इसके लिए पीठासीन अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी भाटापारा को नियुक्ति किया गया है. गौरतलब है कि पूर्व में जनपद पंचायत भाटापारा के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर सम्मिलन की कार्रवाई 2 मार्च को आयोजित थी, परंतु पीठासीन अधिकारी के अस्वस्थ होने चलते स्थगित कर दिया था. जिसका नवीन तिथि पुनः जारी कर दिया गया है.

https://वेबसीरीज ‘ब्लडी ब्रदर्स’ का ट्रेलर रिलीज, ब्रिटिश शो ‘गिल्ट’ का है रीमेक

स्वरोजगार हेतु 7 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

कांकेर. उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अन्तर्गत कांकेर शहर एवं ग्राम पंचायत लखनपुरी तथा बेवरती के बैंक शाखाओं के लिए 07 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किया गया है. बेरोजगार युवक-युवतियॉ व्यवसाय के लिए 02 लाख रूपये, सेवा व्यवसाय हेतु 10 लाख रुपए एवं उद्योग स्थापना के लिए 25 लाख रुपए तक ऋण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं. आवेदक राइस मिल, हालर मिल, फ्लोर मिल, मसाला निर्माण, पापकार्न निर्माण, नमकीन निर्माण, पशु आहार, चांवल से मुर्रा निर्माण, स्टील-फर्नीचर, आलमारी निर्माण, वेल्डिंग वर्क शॉप, रेडिमेड गारमेंट, दोना-पत्तल निर्माण, कम्प्यूटर फोटोकापी, मोटर सायकिल रिपेयरिंग के साथ अन्य गतिविधियां में ऋण प्राप्त करने हेतु विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र उत्तर बस्तर कांकेर, कम्पोजिट बिल्डिंग, तृतीय तल, कक्ष क्रमांक 12 में सम्पर्क कर सकते हैं.

https://दुल्हन लेने एम्बुलेंस में आया दूल्हा, स्ट्रेचर पर पहुंचा मंडप और लिए फेरे

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now