আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वेबसीरीज ‘ब्लडी ब्रदर्स’ का ट्रेलर रिलीज, ब्रिटिश शो ‘गिल्ट’ का है रीमेक

Published on: March 3, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. वेब सीरीज ‘ब्लडी ब्रदर्स’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ब्लडी ब्रदर्स का ट्रेलर दो मिनट से ज्यादा लंबा है. ट्रेलर रहस्य और अपराध की कई परतों में लिपटा नजर आ रहा है, इस सीरीज का निर्देशन शाद अली ने किया है, जबकि निर्माता बीबीसी स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने किया है. ब्लडी ब्रदर्स एक डार्क कॉमेडी है, जो दो भाइयों की कहानी है. जयदीप अहलावत और मोहम्मद जीशान अय्यूब सीरीज में मुख्य किरदार निभा रहे हैं. ब्लडी ब्रदर्स 18 मार्च को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा रही है. ब्लडी ब्रदर्स की कहानी दो भाइयों जग्गी और दलजीत के इर्द-गिर्द घूमती है. जयदीप अहलावत जग्गी और जीशान दलजीत की भूमिका में हैं.

https://रिहायशी इलाके में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 महिला समेत 3 गिरफ्तार

ट्रेलर के मुताबिक, एक दुखद कार दुर्घटना होने पर इन दोनों की लाइफ नियंत्रण से बाहर हो जाती है. सच्चाई को छुपाने के लिए झूठ बोलने का सिलसिला शुरू होता है और जैसे-जैसे झूठ बोलना बढ़ता जाता है, इसमें और अधिक लोग शामिल होते जाते हैं. आखिर में दोनों भाइयों का इस पूरी गंभीर स्थिति से बचना मुश्किल हो जाता है. अब देखने वाली बात यह है कि ये भाई कितनी दूर तक झूठ को संभाल पाते हैं और इसके परिणाम कितने गंभीर होते हैं. ब्लडी ब्रदर्स भाईचारे, रिश्तों, अपराध और ड्रामा की एक ट्विस्टेड कहानी है. सतीश कौशिक, श्रुति सेठ, टीना देसाई, जितेंद्र जोशी, माया अलग, मुग्धा गोडसे और यूरी सूरी सहायक किरदारों में दिखाई देंगे. बता दें, ब्लडी ब्रदर्स ब्रिटिश मिस्ट्री थ्रिलर ‘गिल्ट’ का इंडियन वर्जन है.

https://दुल्हन लेने एम्बुलेंस में आया दूल्हा, स्ट्रेचर पर पहुंचा मंडप और लिए फेरे

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now