আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दुल्हन लेने एम्बुलेंस में आया दूल्हा, स्ट्रेचर पर पहुंचा मंडप और लिए फेरे

Published on: March 3, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए एम्बुलेंस से आया. बाद में स्ट्रेचर के सहारे मंडप तक पहुंचा और फेरे लिए. दरअसल, उदयपुर में महाशिवरात्रि पर सिंधी समाज ने 25वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया था. इस विवाह समारोह में शादी करने के लिए उदयपुर के कोठीबाग में रहने वाले राहुल कटारिया समारोह स्थल पर एम्बुलेंस से पहुंचे. राहुल का शादी से पांच दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था. इस एक्सीडेंट में राहुल का एक पैर फ्रैक्चर हो गया था. बीते शुक्रवार को ही राहुल का अहमदाबाद में ऑपरेशन हुआ था. इलाज के दौरान राहुल के पैर में रॉड डाली गई थी. लिहाजा वह चल नहीं सकता था.

https://PM Kisan : 31 मार्च से पहले कर लें ये काम, वरना अटक सकती है 11वीं किस्त

बावजूद राहुल में रिश्ता निभाने का जज्बा कुछ इस कदर था कि वह घायल अवस्था में ही विवाह की रस्में अदा करने पहुंच गया. इसलिए शादी करने के लिए एम्बुलेंस से पहुंचा. एम्बुलेंस से लाने के बाद दूल्हे को स्ट्रेचर पर मंडप में ले जाया गया. स्ट्रेचर पर ही दूल्हे को तैयार किया गया. इस दौरान राहुल के परिवार और समाज के साथ दुल्हन ने भी उसका हौसला बढ़ाया. दुल्हन रितिका नथानी का कहना है कि वह अपने पति के जज्बे से काफी प्रभावित हुई हैं. बाद में राहुल ने दोस्तों की मदद से सात फेरे ले लिए. राहुल का मानना है कि जिंदगी में कोई भी परेशानी आए वह अपने दाम्पत्य जीवन में इसी तरह से रिश्ते निभाते रहेंगे. सिंधी समाज के इस सामूहिक विवाह समारोह में 5 जोड़ों ने फेरे लिए.

https://पति सुंदर नहीं है कहकर मायके चली गई पत्नी, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now