नई दिल्ली. यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. यूक्रेन में तबाही मचाने के लिए रूस अब खतरनाक कदम उठाने लगा है. द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका स्थित यूक्रेनी दूतावास ने आरोप लगाया है कि रूस यूक्रेन पर वैक्यूम बॉम्ब गिराकर तबाही मचा रहा है. यह बम यूक्रेन के कई शहरों में खतरनाक रूप से गर्मी फैला रहा है. लोगों की सांसें रुक रही हैं. इसे फादर ऑफ ऑल बॉम्ब भी कहा जाता है जिसका वजन 7100 किलोग्राम है और यह एक ही बार में करीब 44 टन टीएनटी की ताकत का धमाका कर सकता है.
https://महंगा हो गया रसोई गैस सिलेंडर, जानिए कितने बढ़ गए दाम
इस बम की विनाशकारी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह एक बार के इस्तेमाल में करीब 300 मीटर के क्षेत्र को जलाकर खाक कर सकता है. बता दें कि फादर ऑफ ऑल बॉम्ब थर्मोबेरिक हथियार है. इसे वैक्यूम बॉम्ब के नाम से भी जाना जाता है. इसकी सबसे बड़ी खूबी है कि यह वातावरण से ऑक्सीजन को सोख लेता है और खुद को अधिक शक्तिशाली बनाकर जमीन से ऊपर ही धमाका करता है. इस धमाके से किसी सामान्य (कम ताकत के) परमाणु बम की तरह ही गर्मी पैदा होती है. इसके साथ ही धमाके से एक अल्ट्रासोनिक शॉकवेव भी निकलता है जो और अधिक तबाही लाता है. यही कारण है कि इस हथियार को किसी भी अन्य पारंपरिक हथियार से अधिक शक्तिशाली माना जाता है.
https://कच्चा बादाम फेम सिंगर भुबन सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती









