नई दिल्ली. पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के बीच 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए. सिलेंडर के रेट में 105 रुपए का बड़ा इजाफा हुआ है. यह इजाफा कमर्शियल सिलेंडर में किया गया है. इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में मंगलवार से 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,012 रुपए हो गई है. वहीं 5 किलो के सिलेंडर की कीमत में भी 27 रुपए का इजाफा हुआ है. अब दिल्ली में 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 569 रुपए होगी. फिलहाल कच्चे तेल की कीमतें 102 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं. यही वजह है कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में अच्छा-खासा बदलाव हुआ है. बता दें कि अक्टूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 170 रुपए बढ़े हैं.
https://कच्चा बादाम फेम सिंगर भुबन सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती
बताते चलें कि 6 अक्टूबर 2021 के बाद से घरेलू एलपीजी सिलेंडर न तो सस्ता हुआ है और न ही महंगा. यानी घरेलू सिलेंडर के दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एलपीजी सिलेंडर के दाम मासिक रूप से संशोधित किए जाते हैं. इससे पहले नेशनल ऑयल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने 1 फरवरी को 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपए की कटौती की थी. इस बार भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढोतरी की गई है.19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 मार्च यानी आज से अब दिल्ली में 1907 रुपए के बजाय 2012 रुपए में मिलेगा. कोलकाता में अब 1987 रुपए के बजाय 2095 रुपए में मिलेगा. वहीं मुंबई में इसकी कीमत अब 1857 से बढ़कर 1963 रुपए हो गई है.
https://बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की मौत, 6 घायल










