আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नदी में गिरी बारातियों से भरी कार, दूल्हे समेत 9 की मौत

Published on: February 20, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. राजस्थान के कोटा जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. जिसमें बरात ले जा रही एक कार अनियंत्रित होकर कोटा के नयापुरा पुलिया से चंबल नदी में गिर गई. इस हादसे में दूल्हे समेत 9 लोगों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची. रिपोर्ट्स के अनुसार दूल्हा पक्ष के लोग सवाई माधोपुर से उज्जैन (मध्यप्रदेश) बरात लेकर जा रहे थे. इसी दौरान कोटा में नयापुरा पुलिया से कार अनियंत्रित होकर चंबल नदी में गिर गई. कार में सवार लोगों ने कांच खोलने के प्रयास किए पर सिर्फ एक ही कांच खुल पाया जिसकी वजह से 7 लोगों की कार में ही मौत हो गई बाकी 2 लोगों की लाश नदी में काफी दूर निकल गई.

https://BMW X3 एसयूवी का डीजल वेरिएंट भारत में लॉन्च, देती है 213 Kmph की टॉप स्पीड

सुबह स्थानीय लोगों द्वारा कार को देखने पर पुलिस को सूचना दी गई उसके बाद ही राहत कार्य शुरू हो पाया. पुलिस की गोताखोर टीम अब तक 9 शव बरामद कर चुकी है, पुलिस की टीम अभी भी जांच कर रही है कहीं कोई और कोई व्यक्ति तो कार में सवार नहीं था. करीब 2 घंटे की मशक्कत से सभी शवों और गाड़ी को बाहर निकाला गया हादसे में दूल्हा अविनाश, दूल्हे का भाई केशव, दूल्हे का बहनोई शुभम हरिजन, गाड़ी चालकइस्लाम तेली, कुशाल, राहुल, रोहित, विकास, मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई. ऐसे में थाना पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को राजकीय अस्पताल में रखवाया. बाद मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं.

https://श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट और टी20 सीरीज के टीम इंडिया का ऐलान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now