नई दिल्ली. BMW ने भारत में X3 एसयूवी को डीजल वेरिएंट में लॉन्च किया है. नई कार की एक्स-शोरूम कीमत 65.50 लाख रुपए रखी गई है. नई BMW X3 डीजल में बीएमडब्ल्यू की ट्विनपावर टर्बो टेक्नोलॉजी के साथ एक ज्यादा पावरफुल डीजल इंजन के साथ एक रिफ्रेश बाहरी डिजाइन देखने को मिलती है. यह इंजन एक 2.0-लीटर 4-सिलेंडर डीजल यूनिट है जो 140 kw/ 190 hp का पावर और 1,750 – 2,500 rpm पर 400 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है. इस कार की टॉप स्पीड 213 किमी प्रति घंटा है. इसके साथ ही यह कार सिर्फ 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा पकड़ सकती है. लग्जरी एडिशन के रूप में पेश की गई, नई BMW X3 xDrive20d कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.
https://श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट और टी20 सीरीज के टीम इंडिया का ऐलान
इसमें मिनरल व्हाइट, फाइटोनिक ब्लू, ब्रुकलिन ग्रे, सोफिस्टो ग्रे, ब्लैक सैफायर और कार्बन ब्लैक जैसे रंग शामिल हैं. कार को वैकल्पिक कंपनी सेवाओं जैसे ‘बीएमडब्ल्यू सर्विस इनक्लूसिव’ और ‘बीएमडब्ल्यू सर्विस इनक्लूसिव प्लस’ के साथ उपलब्ध कराया गया है. ये सर्विस पैकेज कंडीशन बेस्ड सर्विस (CBS) और मेंटेनेंस वर्क को कवर करते हैं, जिसमें 3 साल / 40,000 किलोमीटर से लेकर 10 साल / 2,00,000 किलोमीटर तक के प्लान शामिल हैं. इन सर्विस की कीमत 1.53 रुपए प्रति किमी से शुरू होती है. इसके अलावा, नई X3 SUV एक वैकल्पिक बीएमडब्ल्यू रिपेयर इनक्लूसिव के साथ भी उपलब्ध है जो मूल रूप से ऑपरेशन के तीसरे वर्ष से अधिकतम छठे वर्ष तक वारंटी विस्तार के रूप में काम करती है.
https://मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ में फिर बारिश की संभावना










