আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जम्मू कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

Published on: February 19, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. शनिवार को कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ. इसमें एक आतंकी ढेर हो गया. हालांकि, मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के 2 जवान भी शहीद हो गए. एनकाउंटर शोपियां के जेनपोरा के चेरमर्ग गांव में हुआ है. सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को घेर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सेना और सीआरपीएफकी एक संयुक्त टीम ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया.

https://वित्त मंत्री ने यूपीए को घेरा, मनमोहन सिंह को दिया करारा जवाब

टीम जैसे ही एक संदिग्ध ठिकाने की तरफ बढ़ी, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों और सेना की टीम ने भी फायरिंग की और एक आतंकी ढेर हो गया. जबकि, 2 जवान भी शहीद हो गए. फिलहाल ये जानकारी नहीं मिल सकी है कि आतंकी किस संगठन से जुड़े हुए हैं. एनकाउंटर खत्म होने के बाद सुरक्षाबल और स्थानीय पुलिस इसकी पड़ताल करेंगे. क्रॉस फायरिंग के दौरान दो जवान घायल हुए थे, जिन्हें बाद में श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में रेफर कर दिया गया था. इलाज के दौरान दोनों ने ही दम तोड़ दिया. दोनों जवान राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे. उनके नाम संतोष यादव और रोमित चौहान हैं.

https://Samsung Galaxy S22 सीरीज भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now