আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : बुद्धि चातुर्य से हर जगह मिलेगा सम्मान, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published on: February 19, 2022
---Advertisement---

आज ग्रहों की स्थिति बता रही है कि कन्या राशि वालों के सरकारी कामों में पैसा लगने के योग हैं. वृषभ राशि वालों को कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं. कुंभ राशि वाले लोगों के नए काम में कुछ बाधा आ सकती है. सिंह राशि वाले लोग नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करें. वहीं तुला राशि वाले लोगों के धन में बढ़ोतरी हो सकती है. जानें कैसा होगा आपका दिन..

ॐ नमः शिवाय 19 फरवरी शनिवार

फाल्गुन कृष्ण तृतिया, छत्रपति शिवाजी जयंती

मेष : आपको चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है. कई दिनों से जो जरूरी काम पेंडिंग हैं उन्हें खत्म करें. आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं. युवाओं को नए रोजगार मिलने की संभावना है. इसके अलावा आपके घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है.

वृषभ : आपको सभी से विनम्रता से बात करनी चाहिए. राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा. कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं. साथ ही सरकारी कामों में पैसा लगने के योग बन रहे हैं. पैसों के लेन-देन में आपको सफलता मिलेगी.

https://Samsung Galaxy S22 सीरीज भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत

मिथुन : आप आत्मविश्वास और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल कर लेंगे. बिजनेस को विस्तार देने के लिए आप बैंक से ऋण ले सकते हैं. कहीं उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है. साथ ही नई नौकरी से आपको बहुत सफलता मिलेगी. ससुराल के लोगों से आपकी बातचीत होगी.

कर्क : शनिवार के दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी. आप पैसों के जोड़-तोड़ में लगे रहेंगे. किसी परिवारजन के साथ अगर आप व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा. कार्य करने की स्थिति में सुधार आने की संभावना है. साथ ही आप परिवार के लोगों का उत्साह बढ़ाने का प्रयास करेंगे.

सिंह : आप हर किसी की बात सुनने की कोशिश करेंगे. साथ ही नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करेंगे तो राह आसान होगी. भूमि और संपत्ति संबंधी कार्य होंगे. महिलाएं अगर कोई घरेलू कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो शनिवार का दिन अच्छा रहेगा.

कन्या : आपको सभी से विनम्रता से बात करनी चाहिए. राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा. साथ ही कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं. सरकारी कामों में पैसा लगने के योग बन रहे हैं. पैसों के लेन-देन में सफलता मिलेगी. इसके अलावा अच्छे काम की बदौलत नौकरी में तरक्की होने और उच्च पद प्राप्त होने के संकेत हैं.

तुला : आप नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें. बिजनेस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं. आपके धन में बढ़ोतरी हो सकती है. इस शनिवार आपको किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखना चाहिए. गृहस्थ जीवन में कुछ नएपन का एहसास होगा.

https://अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस : 49 में से 38 दोषियों को फांसी, 11 को उम्रकैद

वृश्चिक : आपके परिवार में आपसी सौहार्द बढ़ेगा. प्रोफेशनल लाइफ में हर मामले को लेकर आप स्पष्ट रुख रखें. व्यापारिक दृष्टिकोण से सब कुछ ठीक चलेगा. आपकी इनकम अच्छी रहेगी. साथ ही कुछ लोगों को विदेश जाने की खुशखबरी मिल सकती है.

धनु : आप खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे. सब आपकी समझ और शिष्टता से काफी प्रभावित होंगे. बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. पैसों के मामलों में आपको दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं. दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखें.

मकर : शनिवार का दिन महिलाओं के लिए शुभ है. सबकी दुआओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा. आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे. अटके काम में गति आने से लाभ होगा. साथ ही खानदानी प्रॉपर्टी मिलने के योग हैं. इसके अलावा छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा.

कुंभ : आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा. परिवार के किसी युवा की सफलता पर आप गर्व करेंगे. कारोबारियों के लिए शनिवार का दिन लाभप्रद रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होने से आप खर्च करने के मूड में रहेंगे. नए काम में कुछ बाधा आ सकती है. साथ ही आप आवेश में आने के बजाय नरमाई से काम लें.

मीन : शनिवार की शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. मेहनत के दम पर आप मुश्किल कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे. साथ ही आप परियोजनाओं को समय पर लागू कर पाएंगे. व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. आपको किसी स्थान से पैसे मिलने का इंतजार रहेगा.

https://‘बच्चन पांडे’ का ट्रेलर रिलीज, खूंखार अवतार में दिखे अक्षय

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now