नई दिल्ली. अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. कृति सनेन, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर और अभिमन्यु सिंह के साथ इस होली पर अक्षय कुमार जमकर धमाल करने वाले हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार एकदम खूंखार रोल निभाते नजर आने वाले हैं. ट्रेलर को अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है, जिसको कुछ ही देर में लाखों व्यूज मिल चुके हैं. बच्चन पांडे के ट्रेलर को अक्षय कुमार ने मजेदार कैप्शन के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा- धूम धड़ाका रंग पटाखा, आओ बना लो टोली… इस बार बच्चन पांडे ला रहे हैं, होली पे गोली !!
https://वित्त मंत्री ने यूपीए को घेरा, मनमोहन सिंह को दिया करारा जवाब
ट्रेलर आ गया है. इसके साथ उन्होंने #SajidNadiadwala’s #BachchhanPaandey दो हैशटैग्स भी दिए हैं. 3.42 मिनट के ट्रेलर में कृति सैनन और अक्षय कुमार के अलावा अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, जैकलीन फर्नांडिस और संजय मिश्रा नजर आ रहे हैं. फिल्म में अक्षय जबरदस्त एक्शन में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है. अक्षय कुमार की ये फिल्म होली 2022 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
https://अवैध, कच्ची और मिलावटी शराब की बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई










