नई दिल्ली. तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने एकतरफा मुकाबले में भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. तीसरा टी-20 11 दिसंबर को मुंबई में खेला जाएगा. मुंबई में इस सीरीज का फैसला होगा. तिरुवनंतपुरम टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 170 रन बनाए और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल करते हुए भारत को 8 विकेट से मात दे दी. इस मैच के हीरो रहे लेंडल सिमंस.
http://Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, दोबारा लॉन्च हुए ये दो सस्ते प्लान्स
लेंडल सिमंस ने सबसे ज्यादा 67 रनों की पारी खेली. इविन लुइस 40 रन बनाकर आउट हुए. शिमरॉन हेटमायर 14 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुए. पुरन 38 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर और जडेजा 1-1 विकेट लिया. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शिवम दुबे के 54 रन और ऋषभ पंत के नाबाद 33 रनों की मदद से 20 ओवर में 170 रन बनाए. विराट कोहली 19, केएल राहुल 11, रोहित शर्मा 15, श्रेयस अय्यर 10, रवींद्र जडेजा 9, वॉशिंगटन सुंदर 0 रन पर आउट हुए. वेस्टइंडीज के लिए विलियम्स और वॉल्श को दो-दो विकेट मिले, जबकि कॉर्टेल, पियरे और होल्डर को एक-एक विकेट मिला.
http://बार अभ्यारण्य में बंदूक से 3 हिरणों का शिकार, एक पकड़ाया, तीन फरार











