रजिंदर खनूजा
पिथौरा. बार नवापारा अभ्यारण में शनिवार रात 3 हिरणों का शिकार कर लेकर जा रहे एक आरोपी को कार सहित पकड़ लिया गया है. शिकार के तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. फरार आरोपियों में एक वन विकास निगम का कर्मचारी बताया जा रहा है. तीनों हिरणों (चीतल) का शिकार बंदूक से किया गया है. वन विभाग ने आरोपी को न्यायालय कसडोल में पेश किया जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे वन विभाग बार नयापारा और देवपुर परिक्षेत्र के कर्मचारियों ने गश्त के दौरान एक कार सीजी 06 जीपी 8910 को संदिग्ध अवस्था में कक्ष क्रमांक एफडी 163 हरदी बीट के पास बार से पकरीद मार्ग में देखा जिसका निरीक्षण करने पर दो चीतल का शव डिक्की में था और एक नर चीतल घटनास्थल पर मृत पाया गया.
http://होटल कारोबारी के 8 वर्षीय पुत्र का अपहरण, शहर की नाकेबंदी
सभी चीतल जब्त कर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 27, 50, 51 एवं 31 के तहत कार्रवाई की गई. मौके पर वाहन चालक सह मालिक नरेंद्र पटेल पिता स्वर्गीय कुशल प्रसाद पटेल निवासी नांद बारू सिरपुर जिला महासमुंद को रंगे हाथ पकड़ा गया. इसके अलावा अन्य 3 सहयोगी आरोपी फरार हैं. अन्य फरार आरोपियों की तलाश वन विभाग द्वारा की जा रही है. पोस्टमार्टम करने वाले पशु चिकित्सक अनीश सोनवानी ने बताया कि तीनों चीतलों की बंदूक की गोली लगने से ही मौत हुई है. मृत चीतलों में दो मादा एक नर है. नर चीतल की उम्र 5 साल व मादा चीतल की उम्र क्रमशः 1 और 3 साल के करीब हैम् डॉ सोनवानी ने बताया कि तीनों चीतलों का बहुत ही दर्दनाक तरीके से गला काटा गया है. शायद ये हलाल किए गए थे. बार के रेंजर कृशानु चंद्राकर, क्षेत्रपाल पीके सिन्हा, मोबिया खान, शालिकराम डड़सेना, सुरेंद्र कुमार सिदार, बसंत खांडेकर, वनरक्षक नेहरू नाम निषाद, अमिताभ बंजारे, ओमप्रकाश भूआर्य, अजीत ध्रुव, भोलाराम ध्रुव एवं बार नयापारा एवं देवपुर दोनों परिक्षेत्रों के अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी है.
http://कलेक्टर ने दिए समिति प्रबंधक के विरूद्ध एफआईआर करने के निर्देश







