আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : श्रीगणेश की कृपा से विघ्नों का होगा समन, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: February 9, 2022
---Advertisement---

आज मकर राशि वाले लोग अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. वहीं मीन राशि वाले लोगों की पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है. कन्या राशि वाले लोगों को भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. वृषभ राशि वाले लोगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. कुंभ राशि वाले लोगों के व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी. सिंह राशि वाले लोगों को कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा. वहीं तुला राशि वाले छात्रों को परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है. जानिए कैसा होगा आपका दिन…

ऊँ सूर्याय नमः 9 फरवरी बुधवार

माघ शुक्लपक्ष अष्टमी नवमी

मेष : आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन उनके मन में डर भी बना रहेगा. इसके अलावा आप किसी को उधार देने से बचें. व्यवसाय और धन के लिए आपका दिन मिला-जुला रहेगा.

वृषभ : आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. साथ ही चतुराई का प्रयोग करते हुए आप जो कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे.

https://AMO Jaunty Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में 120 किमी की रेंज

मिथुन : दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है. परिवार के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा. नौकरी में अच्छा धन लाभ होगा और प्रमोशन होने के संकेत भी मिल रहे हैं. साथ ही व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है.

कर्क : आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. नौकरी में पदोन्नति की संभावना है और कार्य क्षेत्र में भी लाभ की स्थिति बनी रहेगी. घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा जिसमें आप शिरकत करेंगे. साथ ही आपका पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होने वाला है.

सिंह : आपका बुधवार का पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. कामकाज में आपको अच्छा धन लाभ होगा. इस बुधवार आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. अच्छा दिन व्यतीत होने के साथ आपका भाग्य भी अच्छा रहेगा.

कन्या : आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय के लिए बुधवार का दिन बढ़िया रहेगा. व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे.

तुला : आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिजी शेडूल में से भी समय निकालेंगे और उनके साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. छात्रों को इस बुधवार परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है.

https://दशकों तक महसूस किया जाएगा कोविड का प्रभाव : WHO प्रमुख

वृश्चिक : आप बेचैनी महसूस करेंगे. आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा. छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे. इसके अलावा व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे.

धनु : आपको भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला लेकिन अगर आपके कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले हैं तो उनमें आपको थोड़ी राहत मिल सकती है. आपकी मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी.

मकर : आप अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे. आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा. साथ ही आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. आपको पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. इसके अलावा आप संतान की तरफ ध्यान दें.

कुंभ : बुधवार का दिन आपके कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. आपके व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी. साथ ही लोगों से आपको सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलेगी. इसके अलावा आपकी पदोन्नति भी हो सकती है.

मीन : ये बुधवार रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा. धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से आपकी बातचीत हो सकती है. इस बुधवार आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा क्योंकि आपको संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा.

https://रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया पूरा दफ्तर, अधिकारी बोलीं- कोई मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए तो कैसे मना करें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now