नई दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट पीजी परीक्षा 2022 को 6-8 सप्ताह के लिए टाल दी है. परीक्षा 12 मार्च, 2022 को होनी थी. नीट पीजी परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी. दरसअल, एक याचिका में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी परीक्षा टालने की मांग की गई थी. सुप्रीम कोर्ट में छात्रों के एक समूह ने याचिका दायर कर यह मांग की थी. परीक्षा के आयोजन के लिए नई तिथियों के बारे में मंत्रालय और राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की समिति 6-8 सप्ताह के बाद समीक्षा कर फैसला लेगी. डीजीएचएस द्वारा जारी लेटर में बताया गया कि अधिकारियों ने नीट पीजी 2022 परीक्षा स्थगित करने के लिए सरकार द्वारा प्राप्त विभिन्न अनुरोधों और तथ्यों पर गौर किया है.
https://New Audi Q7 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
मेडिकल डॉक्टर्स एनईईटी-पीजी 2022 परीक्षा तिथि 12 मार्च को स्थगित की मांग कर रहे हैं क्योंकि यह NEET PG 2022-23 के शेड्यूल से NEET PG 2021-22 काउंसलिंग शेड्यूल क्लैश हो रहा है और मई-जून 2022 तक छात्रों को वर्ष 2021 से NEET-PG 2022- 23 परीक्षा में उपस्थित होने से वंचित करता है. इसलिए स्वास्थ्य मंत्री ने एनईईटी-पीजी 2022 को 6-8 सप्ताह तक परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया है.2021-22 बैच के लिए पीजी मेडिकल के फर्स्ट ईयर एडमिशन 16 मार्च तक चलेगा जबकि NEET-PG 2022 परीक्षा 12 मार्च को होने वाली थी. परीक्षा की नई तारीख का ऐलान जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा.
https://शख्स ने गाया श्रीवल्ली का कश्मीरी वर्जन, गुनगुनाने मजबूर हो जाएंगे आप









