আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मन की बात में पीएम मोदी बोले- भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला करता है, सभी को मिलकर इसे खत्म करना है

Published on: January 30, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 85वें संस्करण को संबोधित किया. उन्होने कहा कि ये 2022 की पहली ‘मन की बात’ है. आज हम फिर ऐसी चर्चाओं को आगे बढ़ाएंगे, जो हमारे देश और देशवासियों की सकारात्मक प्रेरणाओं और सामूहिक प्रयासों से जुड़ी होती हैं. आज हमारे पूज्य बापू महात्मा गांधी की पुण्यतिथि भी है.30 जनवरी का ये दिन हमें बापू की शिक्षाओं की याद दिलाता है. पीएम मोदी ने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला करता है, लेकिन उससे मुक्ति के लिए इंतजार क्यों करें. यह काम हम सभी देशवासियों को आज की युवा पीढ़ी को मिलकर करना है जल्द से जल्द करना है.

https://सान्या मल्होत्रा ने अनोखे ट्विस्ट के साथ किया डांस, आपने देखा वीडियो?

उन्होंने कहा कि इसके लिए बहुत जरूरी है कि हम अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता दें. जहां कर्तव्य निभाने का एहसास होता है, कर्तव्य सर्वोपरि होता है वहां भ्रष्टाचार भी नहीं रह सकता. उन्होने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही हमने गणतंत्र दिवस भी मनाया. दिल्ली में राजपथ पर हमने देश के शौर्य और सामर्थ्य की जो झांकी देखी, उसने सबको गर्व और उत्साह से भर दिया है. उन्होंने कहा कि इंडिया गेट पर नेताजी की डिजिटल प्रतिमा भी स्थापित की गई है. इस बात का जिस प्रकार से देश ने स्वागत किया. पीएम मोदी ने कहा कि सच में ‘अमर जवान ज्योति’ की ही तरह हमारे शहीद, उनकी प्रेरणा और उनके योगदान भी अमर हैं. मैं आप सभी से कहूंगा, जब भी अवसर मिले ‘National War Memorial’ जरूर जाएं.

https://50MP कैमरे के साथ Vivo Y75 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now