नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं. आरपीएन सिंह ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा की आधिकारिक तौर पर सदस्यता ली. इस दौरान दिनेश शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे. भाजपा में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह ने पीएम मोदी और अमित शाह का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान और अन्य सभी लोगों को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं.
https://‘गहराइयां’ का पहला गाना ‘डूबे’ रिलीज, दिखी दीपिका-सिद्धांत की शानदार केमेस्ट्री
कुछ ही सालों में हमारे प्रधानमंत्री जी ने प्राचीन संस्कृति को 21वीं सदी से जोड़कर हिंदुस्तान को राष्ट्र के निर्माण में जो कार्य किया है, पूरा देश उसको देख रहा है.32 सालों तक मैं एक पार्टी में रहा, इमानदारी से लगन से मेहनत किया, परंतु जिस पार्टी में इतने साल रहा, वह अब वह पार्टी रह नहीं गई, जहां मैंने शुरुआत की थी और ना ही वह सोच रह गई है. अगर देश में राष्ट्र निर्माण करना है और देश को आगे बढ़ाना है तो मैं छोटे कार्यकर्ता की हैसियत से हमारे प्रधानमंत्री जी के सपनों को पूरा करने के लिए जो भी प्रयास होगा, मैं अवश्य करूंगा.
https://धारदार हथियार से युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस









