नई दिल्ली. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म गहराइयां का पहला गाना ‘डूबे’ रिलीज हो गया है. जिसमें दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की बोल्ड केमेस्ट्री देखने को मिल रही है. दोनों ही एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं. गाने में सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण के बीच रोमांटिक और किसिंग सीन हैं और दोनों की केमेस्ट्री भी कमाल की लग रही है. अंकुर तिवारी द्वारा डिजाइन किया गया, आकर्षक गीत कबीर कथपालिया उर्फ ओएएफएफ और सवेरा द्वारा रचित है, जिसे कौसर मुनीर ने लिखा है और लोथिका झा ने गाया है. गाने के बारे में बात करते हुए, अंकुर तिवारी ने साझा किया- शुरू से ही मुझे पता था कि गहराइयां का म्यूजिक अपनी कहानी के लिए सही होना चाहिए जिसके जरिए दर्शकों को इन कैरेक्टर्स की दुनिया में ले जाने में मदद मिलेगी.
https://धारदार हथियार से युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कबीर, सवेरा और हमारे गीतकार कौसर, सभी ने युथफुल एसेंस को लाने में एक अभूतपूर्व काम किया है और लोथिका के वोकल्स गीत में सही मात्रा में ताजगी और इंटेंसिटी जोड़ते हैं. बता दें कि दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ, फिल्म में अनन्या पांडे और धैर्य करवा भी प्रमुख भूमिकाओं के साथ नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. निर्देशक शकुन बत्रा की जौस्का फिल्म्स के सहयोग से वायकॉम18 स्टूडियोज़ और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर विशेष रूप से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर 11 फरवरी, 2022 को दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा.
https://राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ शीघ्र, प्रतिवर्ष मिलेंगे 6000 रुपए










