रजिंदर खनूजा
पिथौरा. नगरीय निकाय चुनाव हेतु नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार तक 15 वार्डों में पार्षद पद हेतु कुल 54 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म जमा किए इनमें भाजपा एवं कांग्रेस के कुल 11 बागी प्रत्याशी शामिल हैं. अब आगामी 9 दिसंबर को पता चलेगा नाम वापसी के पश्चात चुनाव मैदान में कितने प्रत्याशी बचे और कितने प्रत्याशी अपने दलों से बगावत कर चुनावी मैदान में है. निर्वाचन शाखा से मिली जानकारी के अनुसार नामांकन फार्म जमा करने वाले विभिन वार्ड व पार्टी प्रत्याशियों के नाम वार्ड 01 से श्रीमती दीपक देवी गजेंद्र, श्रीमती पद्मावती पटेल एवं नीतू पटेल, वार्ड 02 से प्रेमलाल सिन्हा, अंजोर सिन्हा, आत्माराम यादव, वार्ड 03 से ललिता सिंह, रीना साहू, पार्वती निषाद, वार्ड 04 से मन्नूलाल ठाकुर, लोकेश ध्रुव, टीकाराम ठाकुर, वार्ड 05 से मेहत्तर सिंह जगत, हरदेव चौहान, प्रेमराजन रौतिया, वार्ड 06 से सरला बंसल, अनामिका शर्मा, श्यामकली तिवारी,
वार्ड 07 से लखन निषाद, तरुण प्रसाद पांडेय, बंशीलाल यादव, वार्ड 08 से ओमप्रकाश डड़सेना, प्रेमलाल सिन्हा, शिवपाल निषाद खिऱसागर निषाद, वार्ड 09 से श्रीमती हेमलता जायसवाल, संतोष डड़सेना, नवल पटेल, रामकुमार सिन्हा, वार्ड 10 से राजू सिन्हा, विजय दीक्षित, जितेंद्र सोना, मूलचंद डड़सेना, राजेश राजपूत, सुरजीत जित्ती, वार्ड 11 से आशीष शर्मा, दिलप्रीत सिंह, बजरंग अग्रवाल, सतप्रीत सलूजा विक्की, वार्ड 12 से देवेश निषाद, डोलामणि डोला, महेंद्र सोनी, सुखराम निषाद, नरेश्वर पटेल, रामचंद्र मुन्ना, वार्ड 13 से श्रीमती माधुरी पटेल, पुष्पा तारक, गायत्री घरडे, वार्ड 14 से सुरेश यादव, विजय सेन, बलवंत निषाद, खिरोद्र पटेल, वार्ड 15 से श्रीमती हरदीप कौर डॉली, श्रीमती सिमरन बग्गा हैं. इनमें से पार्टी से अधिकृत नहीं होने के बाद भी नामांकन दाखिल करने वालों में कांग्रेस से पूर्व अध्यक्ष पार्वती निषाद वार्ड 03, क्षीरसागर निषाद वार्ड 07, सुरजीत सिंह जित्ती वार्ड 10, रामचंद्र मुन्ना वार्ड 12 एवं गायत्री घरडे वार्ड 13 के अलावा भाजपा से नीतू पटेल वार्ड 01, राजेश राजपूत वार्ड 10, बजरंग अग्रवाल एवं सतप्रीत सलूजा वार्ड 11, महेंद्र सोनी वार्ड 12 सहित खिरोद्र पटेल वार्ड 14 से नामांकन दाखिल किया है.
http://जेल से छूटने के बाद युवक ने महिला पर किया हंसिया से वार, गंभीर







