कोरबा. एकतरफा प्रेम करने वाले युवक ने महिला पर हंसिया से जानलेवा हमला कर दिया. खून से लथपथ महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया यहां से मजिस्ट्रेट के आदेश पर जेल भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक सीएसईबी चौकी क्षेत्र में बुधवारी के गांधी चौक के पास कुछ महीने पहले मुंगेली के लोरमी क्षेत्र की एक महिला परिवार समेत किराए पर रहती थी. वहीं लोरमी का ही इंद्रपाल टोंडे (40) भी आकर किराए पर रहने लगा. महिला से एकतरफा प्यार के चक्कर में उसने नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी. इससे परेशान होकर महिला परिवार समेत बुधवारी के ही खपराभट्टा क्षेत्र में जाकर किराए पर रहने लगी.
सितंबर में इंद्रपाल भी पास ही किराए का मकान लेकर रहने लगा और फिर से महिला को परेशान करने शुरू कर दिया. अक्टूबर में आरोपी इंद्रपाला ने मोबाइल से महिला का आंगन में नहाते हुए वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने रिपोर्ट दर्ज करा दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर छूटा था. शुक्रवार सुबह जब महिला घर में अकेली थी उसने हंसिया से हमला कर दिया. महिला बचने के लिए मोहल्ले में भागी लेकिन इंद्रपाल उसके पीछे हसिया लेकर दौड़ते हुए कई वार किए. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया. उसके साथ सख्ती बरतने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया.
http://हैदराबाद एनकाउंटर : हाईकोर्ट ने शवों को सुरक्षित रखने का दिया आदेश







