আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

उन्नाव रेप पीड़िता ने तोड़ा दम, होश में रहने तक कहती रही- मैं जीना चाहती हूं, दोषियों को छोड़ना मत

Published on: December 7, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने शुक्रवार रात 11.40 बजे दम तोड़ दिया. पीड़िता 95 फीसदी जली हुई हालत में गुरुवार रात दिल्ली लाई गई थी. सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था. गुरुवार सुबह ही उन्नाव में 5 आरोपियों ने उस पर पेट्रोल डालकर जला दिया था. सफदरजंग अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. शलभ कुमार बताते हैं, ‘हमारे बड़े प्रयासों के बावजूद पीड़िता को बचाया नहीं जा सका. शाम में ही उसकी हालत खराब होनी शुरू हो गई थी. रात 11.10 बजे उसे कार्डियक अरेस्‍ट आया. हमने इलाज शुरू किया और उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन रात में 11.40 बजे उसकी मौत हो गई.’ बता दें कि पीड़िता को गुरुवार देर रात लखनऊ के सिविल अस्पताल से एयरलिफ्ट करके सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

http://हैदराबाद एनकाउंटर : हाईकोर्ट ने शवों को सुरक्षित रखने का दिया आदेश

पीड़िता ने इलाज के दौरान अपने भाई से आखिरी बार कहा था कि जिन्होंने मेरी ऐसी हालत की है, उन्हें छोड़ना मत. साथ ही उसने यह भी कहा था कि अभी वह मरना नहीं चाहती है. पीड़िता की मौत के बाद उसके पिता का बयान आया है, उन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. पिता ने योगी सरकार से मांग की है कि बेटी के साथ हैवानियत करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा जाए. पीड़िता के पिता ने मांग कि है कि जैसे हैदराबाद में पुलिस ने आरोपियों को मारा, वैसे ही हमारी बेटी से दरिंदगी करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर मौत के घाट उतारा जाना चाहिए, नहीं तो आरोपियों को फांसी पर लटका देना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि आरोपियों को सजा मिलने के बाद ही बेटी की आत्मा को शांति मिल पाएगी.

http://INDvWI : विराट-राहुल के धमाके से जीता भारत, वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now