আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : धन लाभ के बने हैं योग, जानिए कैसा होगा आज का दिन

Published on: January 16, 2022
---Advertisement---

आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज के दिन कामकाज में धन लाभ के योग बने हैं. परन्तु अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें और किसी अन्य व्यक्ति से उलझने से बचें. वहीं मिथुन और कन्या राशि वाले सचेत रहें. जीवन में तनाव रहने की है आशंका है, अतः वाणी पर संयम बनाए रखने में समझदारी होगी. जानें कैसा होगा आज का दिन..

ॐ सूयार्य नमः 16 जनवरी रविवार

पौष शुक्ल पक्ष चतुर्दशी ईशान व्रत

मेष : आपके लिए दिन बेहद अच्छा है. आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें ईश्वरीय मदद आपको मिलेगी. आपको अपनी मेहनत और अथक प्रयास का फल अवश्य मिलेगा. परिवार का सुख आशा अनुसार मिलने वाला है. आप चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे और उसमें सफलता मिलेगी.

वृषभ : रविवार का दिन काम काज के लिए बेहतरीन होगा. काम-काज में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी. मूड अच्छा रहने वाला है, परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. हो सकता है आप उनके साथ यात्रा भी करें.

https://सोफी चौधरी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें हुई वायरल

मिथुन : दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. माता-पिता का स्नेह मिलेगा. संतान सुख अच्छा मिलेगा. कामकाज में धन लाभ होगा. हंसते-खेलते दिन व्यतीत होगा. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

कर्क : छात्र अपनी योग्यता और बुद्धिमता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे. परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. आप के मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा. परिवार का स्नेह अच्छा मिलने वाला है. आप सबके चहेते हैं, इसलिए आपकी सारी फरमाइशें माता-पिता पूरी करेंगे.

सिंह : भाग्य का साथ मिलेगा. काम-काज के क्षेत्र में आशातीत लाभ का सुख हासिल होगा. इस समय में आपके लिए वैवाहिक जीवन का सुख उत्तम रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे. व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे.

कन्या : आपका दिन काफी तनावभरा रहने वाला है. आपके स्वभाव में गंभीरता और एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी. परिवार के साथ कुछ पल सुकून से आप व्यतीत करेंगे. रोजमर्रा की भागदौड़ से आप थकावट महसूस करेंगे.

तुला : परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. आपका काम-काज उत्तम बना रहेगा. धनलाभ होगा परन्तु अचानक खर्चे भी होंगे. दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जिसके कारण अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा.

https://किसान सम्मान निधि से वंचित किसान जनपद में करें आवेदन : स्मिता

वृश्चिक : शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा. आप कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे. जरुरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा. संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी.

धनु : दिन की शुरुआत अच्छी ख़बर से होने वाली है. काम काज में अच्छा धन लाभ होगा. धन का संचय भी कर सकते हैं. आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी. छात्र अपना ध्यान पढाई पर केन्द्रित करेंगे. पूरे दिन आप उत्साहित रहने वाले हैं.

मकर : आप कामकाज में अपना बेस्ट देंगे, फलस्वरूप आपको अच्छा लाभ होगा. साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आपको जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे. कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक दिन सिद्ध होगा.

कुंभ : दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे. नौकरी करने वाले लोगों की सीनियर्स प्रशंसा करेंगे.

मीन : दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी. एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. आप अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे. अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा.

https://विराट कोहली ने छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now