बागबाहरा. देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपए तीन किस्तों में दिए जाते हैं. जनपद अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक सुरक्षा और मदद देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाती है. इस योजना से करोड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10वीं किस्त जारी की गई है. वहीं कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में योजना की 10वीं किस्त अभी नहीं पहुंची है. कई किसान ऐसे भी है जिन्हें अब तक एक भी किस्त नहीं मिली है.
https://सोफी चौधरी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें हुई वायरल
उन्होने कहा है कि वे विकासखण्ड बागबाहरा क्षेत्र के हैं जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि किन्हीं भी कारणों से नहीं मिल पा रही है तो ऐसे सभी किसान कार्यालयीन दिवस को सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक अपने आधार कार्ड, बैंक पास बुक की छाया प्रति के साथ कोरा कागज में आवेदन दे सकते हैं. आवेदन प्राप्त होते ही उन अपात्र किसानों की इस समस्या का तुरंत निराकरण किया जाएगा. अध्यक्ष चंद्राकर ने कहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से है. इस योजना के अन्तर्गत छोटे और सीमान्त किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है. इस योजना के तहत सभी किसानों को न्यूनतम आय सहायता के रुप में प्रति वर्ष 6 हजार रुपए मिल रहा है. किसानों के लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है.
https://विराट कोहली ने छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
लेकिन क्षेत्र के सैकड़ों किसान इस योजना से वंचित हो रहे हैं. उनके पंजीयन में त्रुटि या बैंक खाता में लेन-देन नहीं होने से खाते में राशि नहीं पहुंच पा रही है. अनेक प्रकार की खामियां हो सकती है उन खामियों और त्रुटि सुधार कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं. उन्होने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि वे जिले क्षेत्र के ऐसे किसान जो प्रधानमंत्री सम्मान निधि से वंचित हैं उन किसानों को लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित करें कि वे ऐसे सभी किसानों की मदद करें ताकि उन्हें इस योजना का लाभ मिल सके.
12 से 15 लाख नए रोजगार के अवसरों के सृजन के लिए गठित होगा ‘रोजगार मिशन’ https://t.co/cvNFYCPYbK
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 15, 2022







