আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

WHO प्रमुख ने बताया- कैसे खत्म हो सकती है कोरोना महामारी

Published on: January 12, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम सोमवार को कहा है कि कोरोना महामारी को खत्म करना संभव है लेकिन इसके लिए कुछ कड़े कदम उठाने होंगे. टेड्रोस एडनॉम ने कहा कि निश्चित रूप से COVID को हराया जा सकता है, लेकिन दुनिया भर की सभी सरकारों और वैक्सीन उत्पादकों को 2 चीजों को लेकर आश्वस्त करना होगा. पहला ये कि ऐसे देश जहां पर वैक्सीन नहीं पहुंच रही है लेकिन कोरोना का जोखिम है, उन देशों में वैक्सीन की सप्लाई को बढ़ाएं.

https://5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y33T भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

और दूसरा यह कि लोगों को वैक्सीन देने के लिए आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त पूर्ति की जाएगी. हम तब तक कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं, जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं है. बता दें कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद से संक्रमण के मामले दुनिया भर में बढ़ रहे हैं. देश में भी पिछले 24 घंटे में कोविड के 1,94,720 लाख नए केस सामने आए हैं और संक्रमण की दर 11.05 प्रतिशत हो गई है. वहीं, अगर ओमिक्रॉन की बात करें तो इसके भी देश में 4868 मामले सामने आ चुके हैं.

https://होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now