बलौदाबाजार. कलेक्टर सुनील कुमार जैन कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. उन्होंने ट्रूनाट विधि से मंगलवार सुबह कोरोना की जांच कराई. हालांकि उन्हें कोरोना के कोई लक्षण मौजूद नहीं थे. सर्दी, खांसी, बुखार अथवा अन्य कोई परेशानी नहीं थी. एहतियातन उन्होंने कोरोना जांच कराई थी. कलेक्टर श्री जैन ने उनसे सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों एवं अधिकारियों से कोरोना जांच करा लेने की अपील की है. कलेक्टर श्री जैन दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं. इसके पहले अप्रैल 2021 में भी कोरोना संक्रमित हुए थे. उन्हें कोविड के दोनों टीके लग चुके हैं.
https://नीलांचल झंडा दिखाकर सम्पत ने किया ‘निःशुल्क एम्बुलेंस’ का शुभारंभ
निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन 12 तक
कोरबा. जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी. निःशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन कल 12 जनवरी तक लिए जाएंगे. निःशुल्क कोचिंग के लिए प्रतिभागियों को चयन परीक्षा में भाग लेना होगा. फ्री कोचिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन www.educationguru.org पर जमा कर सकते हैं. प्रतिभागी ऑफलाइन आवेदन लाइवलीहुड कालेज आईटीआई रामपुर कोरबा सहित करतला, कटघोरा, पाली एवं पोंड़ीउपरोड़ा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्राप्त और जमा कर सकते हैं.
https://महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेसी पार्षद को दी गालियां, आई हाथापाई की नौबत







