नई दिल्ली. Moto G71 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 18,999 रुपए रखी गई है. फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी. इसकी बिक्री 19 जनवरी से होगी. फोन को Neptune Green और Arctic Blue कलर में खरीदा जा सकेगा. इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. डिस्प्ले का पैनल OLED है और रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है. इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 6nm GPU मिलेगा.
https://महानदी और इंद्रावती भवन में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध
कैमरे की बात करें तो Moto G71 5G में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है. इसके साथ क्वॉड पिक्सल टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 30 की टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G, 3G, 2G, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और एफएम रेडियो दिया गया है. फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसके अलावा इसमें डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट है.
https://‘चका चक’ गाने पर इस छोटी सी बच्ची ने किया जबरदस्त डांस, देखिए वीडियो










