नई दिल्ली. टेक्नो इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन Tecno Spark Go 2022 को लॉन्च कर दिया है. इसके 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7499 रुपए रखी गई है. यह फोन एक ही मॉडल में मिलेगा. इसे टर्कुइश सियान कलर में अमेजन से खरीदा जा सकता है.इसमें एंड्रॉयड 11 गो एडिशन दिया गया है. इसके अलावा इसमें HiOS 7.6 है. फोन में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले है. फोन में SoPlay 2.0 फीचर दिया गया है जिसकी मदद से यूजर्स अपना म्यूजिक ट्रैक बना सकेंगे. इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी.
https://पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर
कैमरे की बात करें तो Tecno Spark Go 2022 में दो रियर कैमरे हैं जिनमें एक 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस AI है. फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन को स्प्लैश प्रूफ के लिए IPX2 की रेटिंग मिली है. इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. साथ में फ्लैश लाइट भी दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm का एक हेडफोन जैक है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 29 घंटे के टॉकटाइम का दावा किया गया है.
https://जमीन को लेकर हुआ विवाद, जेठ ने टंगिया से वार कर की महिला की हत्या










