আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जमीन को लेकर हुआ विवाद, जेठ ने टंगिया से वार कर की महिला की हत्या

Published on: December 31, 2021
---Advertisement---

कोरबा. जमीन को लेकर हुए विवाद के चलते जेठ ने टंगिया से वार कर महिला की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार छिंदपुर निवासी अमेरिका बाई (38) पति गिरधारी श्रीवास की मौत के बाद अपने सास-ससुर के साथ गांव में रहती थी. रोज की तरह शुक्रवार सुबह वह काम कर घर के पास की जमीन पर कंडा पाथ रही थी. उसी दौरान उसका जेठ बनवारी श्रीवास (44) करीब 10 बजे मौके पर पहुंचा और जमीन को लेकर अमेरिका बाई से विवाद करने लगा.

https://सरकारी स्कूल के बच्चे ने किया नोरा फतेही के गाने पर जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

बताया गया कि दोनों परिवार के बीच में जमीन को लेकर पुराना विवाद था. शुक्रवार को फिर से जब विवाद हुआ तो बनवारी ने पहले तो झगड़ा किया. बाद घर के अंदर गया, टंगिया लाया और महिला के गले में 3 बार मारा. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बाद बनवारी फरार हो गया. आसपास के लोगों ने जब महिला की लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. कुछ देर बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया. बाद बनवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

https://नीलांचल सेवा समिति का विस्तार, सतप्रीत नगर प्रभारी और स्वप्निल ग्रामीण संयोजक नियुक्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now