আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Published on: December 31, 2021
---Advertisement---

सुकमा. कोबरा 208 बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है. वहीं पुलिस कई नक्सलियों के मारे जाने का दावा कर रही है. जानकारी के मुताबिक किस्टाराम इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर कोबरा बटालियन के जवानों को सर्चिंग के लिए भेजा गया था. जब जवान पालाचमा की पहाड़ियों पर पहुंचे तो माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी.

https://जमीन को लेकर हुआ विवाद, जेठ ने टंगिया से वार कर की महिला की हत्या

कोबरा के जवानों ने फौरन मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया. हालांकि इस मुठभेड़ में कोबरा के जवान वीरेंद्र सिंह को गोली लगी. जिन्हें साथी जवानों ने घटनास्थल से निकाला और हेलिकॉप्टर के माध्यम से रेफर करने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन घायल जवान ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया. फिलहाल पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई है. घटनास्थल पर बैकअप पार्टी को भी रवाना किया गया है. घटना की पुष्टि सुकमा एसपी ने की है.

https://सरकारी स्कूल के बच्चे ने किया नोरा फतेही के गाने पर जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now