আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

90% जलने के बाद भी 1 किमी तक पैदल चली दुष्कर्म पीड़िता, खुद ही किया पुलिस को कॉल

Published on: December 5, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. बिहार थाना क्षेत्र के हिंदूनगर गांव में दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश के मामले में नया खुलासा हुआ है.90 प्रतिशित जल चुकी पीड़िता करीब एक किलोमीटर तक पैदल चली और मदद की गुहार लगाई. बताया जा रहा है कि घर के बाहर काम कर रहे व्यक्ति से पीड़िता ने मदद की गुहार लगाई थी. गंभीर रूप से जल चुकी महिला ने ग्रामीण के फोन से खुद 100 पर कॉल किया और पुलिस को आपबीती बताई. जिसके बाद पीआरवी और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. पुलिस के अनुसार, पीड़िता का इलाज लखनऊ के सिविल अस्पताल के बर्न यूनिट में किया जा रहा है. पीड़िता 90 फीसदी जल गई है और उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है. प्लास्टिक सर्जन सहित कई डॉक्टरों की टीम पीड़िता का इलाज कर रही है.

http://धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी का मामला, समिति प्रबंधक समेत तीन के विरूद्ध एफआईआर

दूसरी ओर, उन्नाव कांड में पीड़िता को जिंदा जलाए जाने की घटना के बाद पीड़िता ने अस्पताल में बयान भी दिया है. मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान में पीड़िता ने 5 आरोपियों के नाम लिए हैं. पीड़िता के बयान के अनुसार, पांचों आरोपियों ने मिलकर पहले उसे मारा पीटा, चाकू भी मारा और फिर जिंदा जला दिया. पुलिस का कहना है कि पीड़िता को जलाने के मामले में हरिशंकर त्रिवेदी, रामकिशोर त्रिवेदी, उमेश बाजपेयी व रेप के आरोपित शिवम द्विवेदी और शुभम द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दुष्कर्म पीड़िता को जलाने के मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पकड़ लिया था. वहीं, फरार चल रहे मुख्य आरोपी शिवम द्विवेदी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. मामले के सारे आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं.

http://महिला दावेदार की धमकी- टिकट नहीं मिला तो जान दे दूंगी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now