रायपुर. कांग्रेस जल्द रायपुर के वार्डों में पार्षद पद के दावेदारों के नामों की घोषणा कर सकती है. ऐसे में टिकट ऐलान होने से पहले ही कांग्रेस में असंतोष देखने को मिल रहा है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया है. रायपुर में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने टिकट को लेकर गुरुवार को पार्टी कार्यालय का घेराव किया. महिला कार्यकर्ता टिकट बंटवारे में अनदेखी का आरोप लगा रही हैं. यहां नेता उन्हें समझाने की कोशिश करते रहे. महामाया मंदिर वार्ड से दावेदार सोनिया यादव प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी के सामने अपनी व्यथा कहते हुए फफक पड़ी.
http://Jio ने लॉन्च किए नए टैरिफ प्लान, कल से होंगे लागू
उन्होने टिकट न मिलने पर जान देने की धमकी तक दे दी. वहीं एक महिला दावेदार ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान तक कर दिया. पदाधिकारी ने किसी तरह का अन्याय नहीं होने की बात कहते हुए नाम पर विचार करने की बात कही. मीडिया से बातचीत में सोनिया ने कहा- मुख्यमंत्री ने कहा था कार्यकर्ताओं का मौका मिलेगा, सर्वे में मेरा नाम आया है, एक एक घर से मुझे समर्थन मिला, अगर हम जीत सकते हैं तो क्यों हमें मौका नहीं दिया जा रहा. 1600 वोटों से हार चुके लोगों को टिकट दिया जा रहा है, हमने कहां कमी की.
http://वर्दी का भय दिखाकर मकान खाली कराने के मामले में प्रधान आरक्षक और आरक्षक निलंबित







