नई दिल्ली. रिलायंस जियो ने आखिरकार अपने नए टैरिफ प्लान पेश कर दिए हैं. जियो के सभी नए टैरिफ प्लान 6 दिसंबर से लागू होंगे. कंपनी ने नया All In One प्लान पेश किया है. अपने नए प्लान को लेकर कंपनी का कहना है कि जियो के प्लान टैरिफ हाइक के बावजूद एयरटेल और वोडाफोन और आइडिया के टैरिफ प्लान से 15-25 फीसदी तक सस्ते हैं. इन सभी प्लान के साथ जियो टीवी पर 600 से अधिक चैनल देखने का मौका मिलेगा. साथ ही जियो सिनेमा पर 10,000+ फिल्में और कई सारे शोज मिलेंगे. वहीं जियो क्लाउड पर 5 जीबी स्टोरेज फ्री में मिलेगी.
http://वर्दी का भय दिखाकर मकान खाली कराने के मामले में प्रधान आरक्षक और आरक्षक निलंबित
रोज 1.5 जीबी डाटा के तहत तीन प्लान पेश किए गए हैं जिनमें 199 रुपए, 399 रुपए, 555 रुपए और 2,199 रुपए के प्लान शामिल हैं.199 रुपए वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है. इस प्लान में जियो से जियो के नेटवर्क पर कॉलिंग फ्री है, वहीं दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट्स मिलेंगे. वहीं जियो 399 रुपए वाले प्लान में 56 दिनों की वैधता के साथ 2000 मिनट दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग मिलेगी.555 रुपए वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3,000 मिनट और 2,199 रुपए वाले 365 दिनों के प्लान में दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12,000 मिनट मिलेंगे. देखिए पूरी लिस्ट-
http://प्रत्याशियों के जोड़-तोड़ और छींटाकशी के बीच हो रहीं निकाय चुनाव की तैयारियां










