আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ओमिक्रॉन को लेकर केंद्र अलर्ट, 10 राज्यों में भेजी जाएगी टीम

Published on: December 25, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के तेजी से फैलने के चलते केंद्र सरकार ने 10 राज्यों में टीम भेजने का फैसला किया है. इस टीम में अलग-अलग क्षेत्रों के एक्सपर्ट को शामिल किया जाएगा. बता दें कि भारत में अभी तक ओमिक्रॉन के कुल 415 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से अब तक 115 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या देश छोड़कर चले गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि ये टीमें उन 10 राज्यों में जाएगी जहां ओमिक्रॉन के केस लगातार बढ़ रहे है.

https://सनी लियोनी के ‘मधुबन’ सॉन्ग पर विवाद, पुजारियों ने की बैन करने की मांग

जिन राज्यों में केंद्रीय टीम भेजी जाएगी वो हैं- केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पंजाब. ओमिक्रॉन को लेकर हालात तेज़ी से बिगड़ रहे हैं. शुक्रवार को केंद्र सरकार ने डेटा जारी करते हुए कहा था कि हर 10 में से 9 ऐसे लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हो रहे हैं जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज़ ली है. ये डेटा भारत में ओमिक्रॉन से संक्रमित 183 मरीजों पर स्टडी के बाद जारी की गई. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि 27 प्रतिशत मामले ऐसे हैं जिन्होंने कोई विदेश यात्रा नहीं की थी.

https://48MP सेल्फी कैमरे के साथ Tecno Camon 18 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now