नई दिल्ली. 22 दिसंबर को रिलीज हुए एक्ट्रेस सनी लियोनी के गाने ‘मधुबन’ को बैन करने की मांग की जा रही है. सनी लियोनी पर आरोप लगा है कि उन्होंने मधुबन गाने के जरिए हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है. मुथरा पुजारियों ने सनी लियोनी के नए सॉन्ग मधुबन में राधिका नाचे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पुजारियों ने गाने को बैन करने की मांग की है. मथुरा पुजारियों का कहना है कि सनी ने गाने पर अश्लील डांस करके उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है. यही नहीं, पुजारियों ने तो यहां कह दिया है कि अगर सरकार से बात नहीं बनी, तो वो मामले को लेकर कोर्ट तक जाएंगे.
https://48MP सेल्फी कैमरे के साथ Tecno Camon 18 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक, वृंदावन के संत नवल गिरी महाराज ने सरकार से मामले पर सनी लियोनी के खिलाफ एक्शन की मांग की है. इसके साथ ही वो चाहते हैं कि जल्द से जल्द मधुबन गाने को बैन किया जाए. अगर सरकार ने उनकी दोनों बातें नहीं मानी, तो मदद के लिये कोर्ट का दरवाजा तक खटखटाएंगे. यही नहीं, उन्होंने ये तक कहा कि अगर सनी लियोनी ने गाने से अपने सीन नहीं हटाए और माफी नहीं मांगी, तो उन्हें देश में रहने नहीं दिया जाएगा. बता दें सनी लियोनी का नया पार्टी नबंर कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने गाया है.
https://धार्मिक, सामाजिक और नववर्ष के आयोजनों में 50% लोग ही हो सकेंगे शामिल










