আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

धार्मिक, सामाजिक और नववर्ष के आयोजनों में 50% लोग ही हो सकेंगे शामिल

Published on: December 24, 2021
---Advertisement---

रायपुर. कोविड-19 एवं नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा देशभर में बढ़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संक्रमण से बचाव के लिए राज्य में लोगों से सावधानी एवं सतर्कता बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है, ताकि संक्रमण से स्वयं एवं अपने परिवार व समाज को सुरक्षित रख सकें. सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा कोविड-19 एवं नए वेरिएंट ओमिक्रॉन संक्रमण के नियंत्रण हेतु धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहारों तथा नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में नए निर्देश जारी किए गए हैं. जारी निर्देश के अनुसार अब धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहारों, नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल पर क्षमता के 50 प्रतिशत तक ही व्यक्तियों को भाग लेने की अनुमति होगी.

https://त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा, 20 जनवरी को मतदान

लोकवाणी में इस बार युवा सपने और छत्तीसगढ़ पर होगी बात

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार युवा सपने और छत्तीसगढ़ पर बातचीत करेंगे. इस संबंध में आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर पर 28, 29 एवं 30 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक सवाल रिकार्ड कराए जा सकते हैं. सवाल रिकार्ड करने के लिए 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर फोन करना होगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 25वीं कड़ी का प्रसारण 9 जनवरी 2022 को होगा. लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा.

https://पुलिया के नीचे मिला पंचायत सचिव का शव, जांच में जुटी पुलिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now