नई दिल्ली. दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से शुक्रवार को संन्यास ले लिया. उन्होने सोशल मीडिया साइट ट्विटर के जरिए अपने संन्यास का ऐलान किया. पंजाब के हरभजन ने अपने शानदार करियर के दौरान 103 टेस्ट में 417 विकेट, 236 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 269 विकेट और 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 25 विकेट निकाले हैं. हरभजन ने लिखा- मैं उस खेल को अलविदा कह रहा हूं जिसने मुझे जीवन में सब कुछ दिया है, सभी अच्छी चीजें भी समाप्त हो जाती हैं. मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस 23 साल के लंबे सफर को बेहतरीन और यादगार बनाया.
https://पुल के नीचे मिला 2 युवकों का शव, जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि हरभजन सिंह ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 2016 में UAE के खिलाफ एशिया कप टी-20 में खेला था. वहीं हरभजन पिछले IPL सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक हरभजन सिंह किसी एक आईपीएल टीम के साथ कोच या मेंटर की भूमिका निभा सकते हैं. साथ ही आईपीएल के मेगा ऑक्शन में भी टीम के लिए वह अहम भूमिका निभा सकते हैं. हरभजन इसके पहले IPL में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आए थे.











