नई दिल्ली. एक बार फिर से जोकर मैलवेयर प्ले स्टोर के कई ऐप्स को इंफेक्ट कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जोकर मैलवेयर एक ऐप में पाया गया है जिसे लगभग 5 लाख बार से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है. यानी कई लाख एंड्रॉयड यूजर्स जोकर वायरस से प्रभावित हो सकते हैं. गूगल प्ले स्टोर पर कलर मैसेज नाम का ऐप है जो जोकर मैलवेयर से इंफेक्टेड है. ये ऐप दावा करता है कि एसएमस के टेक्स्ट को दिलचस्प बना देगा और इसमें कई इमोजीज भी दी गई हैं.
https://लोकसभा में पास हुआ वोटर ID को आधार से जोड़ने वाला चुनाव कानून संशोधन विधेयक
मोबाइल सिक्योरिटी सल्यूशन कंपनी Pradeo ने पाया है कि ये ऐप लोगों को फन एंड ब्यूटिफुल मैसेजिंग एक्सपीरिएंस दिलाने के नाम पर उनके डिवाइस को जोकर मैलवेयर से इंफेक्ट कर रहा है. इस सिक्योरिटी फर्म ने जोकर मैलवेयर को फ्लीसवेयर की कैटिगरी में रखा है. फ्लीसवेयर एक मैलवेयर का ही टाइप है जिसके तहत मोबाइल ऐप को हिडेन सब्सक्रिप्शन फीस के साथ तैयार किया जाता है. ऐसे में सब्सक्रिप्शन के नाम पर ये यूजर्स के अकाउंट से धीरे-धीरे करके काफी पैसे उड़ा लेते हैं. इस नए ऐप में दिया गया फ्लीसवेयर यूजर्स को किसी पेड सर्विस पर क्लिक करने के लिए मजबूर करता है. ऐसे में यूजर्स न चाह कर भी प्रीमियम सर्विस को सब्सक्राइब कर लेते हैं और ऐसे में अकाउंट से पैसे कट जाते हैं.
Color Messege ऐप भी इसी तरह से काम कर रहा है. अगर आपने भी कलर मैसेज ऐप अपने स्मार्टफोन में रखा है तो आप इसे तुरंत अपने फोन से हटा दें. चूंकि इस ऐप को लाखों बार डाउनलोड किया गया है, इसलिए मुमकिन है आपमें से भी कुछ इस ऐप को यूज करते होंगे. ऐप हटाना ही काफी नहीं है, क्योंकि अगर इस ऐप ने आपसे सब्सक्रिप्शन सर्विस एक्टिव करवाया है तो आपको उसे भी कैंसिल करना होगा. इसके लिए गूगल प्ले स्टोर ओपन करके सब्सक्रिप्शन मेन्यू पर जाएं. यहां चेक करें कि जो भी सब्सक्रिप्शन आप ने ली है वो ठीक है. अगर संदेह तो तुरंत सब्सक्रिप्शन कैंसिल कर दें.
पशुपालकों, गौठान समितियों और स्व-सहायता समूहों को 3.93 करोड़ रुपए जारी https://t.co/SuhR03eXwS
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 20, 2021









