আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चिटफंड : 113 एजेंटों के नाम किए गए पृथक, शीघ्र प्रारंभ होगी निवेशकों को रकम लौटाने की प्रक्रिया

Published on: December 3, 2019
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीजीपी डीएम अवस्थी ने मंगलवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग में समस्त पुलिस अधीक्षकों को चिटफण्ड कंपनियों के संचालकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. वीडियो कॉफ्रेंसिंग में जानकारी दी गई की राजनांदगांव में चिटफण्ड कंपनी के संचालक प्रेम देवांगन की संपत्ति कुर्क कर 7 करोड़ 61 लाख से अधिक की राशि शासन के खाते में जमा कर दी गई है. उक्त राशि निवेशकों को शीघ्र ही लौटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इसी प्रकार बिलासपुर जिले में चिटफण्ड कंपनी के संचालक कमलेश सिंह की संपत्ति कुर्क कर 2 लाख 80 हजार की राशि निवेशक को प्रदान की गई है. अवस्थी ने निर्देश दिए कि चिटफण्ड कंपनियों के एजेंटों पर चल रहे प्रकरणों को न्यायालय के माध्यम से शीघ्र ही वापस लेने, साथ ही कंपनियों के संचालकों की संपत्तियां कुर्क कर निवेशकों को शीघ्र ही राशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू की जाए.

http://महिला ने शादी का दबाव बनाया तो पीछा छुड़ाने प्रेमी ने कर दी हत्या

उन्होने चिटफण्ड कंपनियों के एजेंटों के विरूद्ध न्यायालय एवं पुलिस के समक्ष विवेचनाधीन प्रकरणों की समीक्षा की. राज्य के सभी जिलों में कुल 38 प्रकरणों में 113 एजेंटों के नाम पृथक करने की कार्रवाई की गई है. जिनमें न्यायालय में विचाराधीन 33 प्रकरणों से 102 एजेंट और पुलिस के समक्ष विवेचनाधीन 5 प्रकरणों से 11 एजेंटों के नाम पृथक करने की कार्रवाई की गई है. न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों में रायपुर जिले में 16 प्रकरणों से 42 एजेंट, धमतरी जिले में 4 प्रकरणों से 7 एजेंट, महासमुंद जिले में 3 प्रकरणों से 12 एजेंट, दुर्ग जिले में 11 एजेंट, बालोद जिले में 1 प्रकरण से 2 एजेंट, बिलासपुर जिले में 2 प्रकरण से 6 एजेंट, मुंगेली जिले से 1 एजेंट, जांजगीर जिले में 8 एजेंट और कोरबा जिले में 2 प्रकरणों से 6 एजेंट के नाम पृथक किए गए हैं. पुलिस के समक्ष विवेचनाधीन प्रकरणों में से महासमुंद जिले में 3 प्रकरणों में 9 एजेंट, बिलासपुर जिले में 2 प्रकरणों से 2 एजेंटों के नाम पृथक किए गए हैं.

http://2 साल की इस बच्ची ने गाया लता मंगेशकर का गाना, वायरल हो रहा वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now